Showing posts with label meen. Show all posts
Showing posts with label meen. Show all posts

Monday, 6 June 2016

राशिया जो एक दूसरे के लिए बेमेल है प्रेम सम्बन्ध के लिए







ज्योतिष में १२ राशियां  का उल्लेख है और हर राशि की अलग अलग प्रकृति है. इन १२ राशियों को तीन तीन के समूह में चार भागो में विभाजित किया गया और इस विभाजन से हम पता लगते है की कौन कौन सी राशियां एक दूसरे के लिए बेमेल है प्रेम सम्बन्ध के लिए

१  प्रथ्वी तत्व : वृष , कन्या ,मकर 
२. जल तत्व : कर्क , वृश्चिक , मीन 
३. अग्नि तत्व : मेष ,सिंह ,धनु 
४.  वायु तत्व :मिथुन ,तुला, कुम्भ 

 मेष और वृश्चिक : मेष और वृश्चिक राशि परस्पर एक दूसरे के लिए बेमेल है प्रेम सम्बन्ध के लिए जबकि दोनों ही राशियों का स्वामी ग्रह मंगल है. मेष अग्नि तत्व की राशि है और वृश्चिक जल तत्व की राशि है मेष राशि वालों की आदत शासन करने की होती है जबकि वृश्चिक राशि वाले किसी के अधिकार में रहना पसंद नहीं करते है। 

मिथुन और कर्क : मिथुन वायु तत्व राशि है जबकि कर्क जल तत्व राशि है कर्क राशि वाले अपने प्रेम के प्रति बहुत संवेदन शील होते है जबकि मिथुन राशि वाले इतने संवेदन शील नहीं होते है इसलिए मिथुन राशि वालों के लिए कर्क राशि बेमेल है

सिंह और मीन राशि : सिंह अग्नि तत्व राशि है जबकि मीन जल तत्व राशि है. सिंह राशि वाले  व्यवहारिक होते है जबकि मीन राशि वालों बहुत कल्पनाशीलता होती है मीन राशि वाले बहुत संवेदन शील होते है.

मीन और मिथुन : मीन जल तत्व राशि है और मिथुन वायु तत्व राशि है मीन राशि वाले बहुत संवेदन शील होते है. मिथुन राशि वाले इतने संवेदन शील नहीं होते है. 

वृष  और कुम्भ : वृष  पृथ्वी तत्व राशि और कुम्भ वायु तत्व राशि है वृष राशि वाले शांति पूर्ण जीवन जीना पसंद करते है और बार बार परिवर्तन पसंद नहीं करते है जबकि कुम्भ राशि वालों को नियमित चीजे नहीं पसंद होती है और हमेशा कुछ अलग करने की आदत होती है 

तुला और मकर :तुला वायु तत्व राशि है जबकि मकर पृथ्वी तत्व राशि है तुला राशि वाले संतुलित जीवन जीना चाहते है जबकि जबकि मकर राशि वाले इसकी चिंता नहीं करते  मकर राशि वाले बहुत तर्क संगत  होते है। 

कुम्भ और वृश्चिक :कुम्भ राशि वालों को नियमित चीजे नहीं पसंद होती है और हमेशा कुछ अलग करने की आदत होती है जबकि वृश्चिक राशि वाले नियमित जीवन चाहते है। 

धनु और मकर : धनु अग्नि तत्व राशि है और मकर पृथ्वी तत्व राशि है धनु राशि वाले बहुत आशावादी होते है जबकि मकर राशि वाले धार्मिक विश्वासों में या तो एकदम कट्टर होते है या फिर अनास्थावादी होते है वे केवल तर्क संगत  बात को ही स्वीकार करते है. 
कन्या और सिंह :कन्या पृथ्वी तत्व राशि है जबकि सिंह अग्नि तत्व राशि है. कन्या राशि वाले बहुत संकोची और शर्मीले होते है जबकि सिंह राशि वाले हर एक काम को बड़े पैमाने पर करना पसंद करते है